मुख्य समाचार

घोड़परास एवं जंगली सूअर पर नियंत्रण के लिए बनी रणनीति

बिहार के किसानों को घोड़परास (नील गाय) एवं जंगली सूअर के आतंक से राहत दिलाने के लिए कृषि विभाग ने रणनीति तैयार की है। इसके लिए वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, पंचायती राज और गृह (पुलिस) विभाग की मदद ली जाएगी। 

वन विभाग के शूटर और सभी वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रभावित जिलों के 10-10 मुखिया के साथ बैठक कर घोड़परास और जंगली सूअर की संख्या को नियंत्रित करेंगे। 

बिहार के 34 जिलों में घोड़परास की संख्या 2,95,866 और 30 जिलों में जंगली सूअर की संख्या 67,255 अनुमानित है। घोड़परास झुंड में आकर फसल बर्बाद कर रहे हैं। इससे बीज उत्पादन को भी नुकसान हो रहा है। 
 


संबंधित खबरें