डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पटना के श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में हॉल ऑफ एवोल्यूशन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास जैविकी का मूल सिद्धांत हमें प्रकृति एवं जैव विविधता के संरक्षण का संदेश देता है और सह अस्तित्व बनाये रखने के लिए प्रेरित करता है।
यह हॉल ऑफ एवोल्यूशन मानव की जैविक उत्पत्ति, क्रमिक विकास से सांस्कृतिक प्रगति तक की कहानी प्रस्तुत करता है। इसका व्यावहारिक अर्थ है कि धरती पर मानव जीवन तभी तक सुरक्षित है जब तक जल, जीव और जंगल सुरक्षित है। डिप्टी सीएम ने कहा कि यह दीर्घा एक जीवंत शैक्षिक स्थल है, जो आगंतुकों को जीवन की यात्रा का हिस्सा बना देता है।