मुख्य समाचार

बिहार के छह आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

बिहार सरकार ने छह आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे कुंदन कृष्णन एडीजी मुख्यालय बनाये गये हैं। सिविल डिफेंस के डीजी जीतेंद्र सिंह गंगवार को डीजी मुख्यालय के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। 

आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) में तैनात एडीजी पंकज दाराद को लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास विशेष निगरानी इकाई का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह अब प्रशिक्षण का काम देखेंगे। 
   
आईजी शालीन को एटीएस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में पदस्थापित किया गया है। विवेक कुमार भागलपुर के डीआईजी और भागलपुर के डीआईजी विवेकानंद एसटीएफ में तैनात किये गये हैं।  
 


संबंधित खबरें