बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर ने अपने लोगो और स्लोगन Work is Worship, Work with Smile पर पहला ट्रेडमार्क प्राप्त किया है। ट्रेड मार्क पंजीकरण प्रमाणपत्र 6 जून 2023 से मिला है।
बीएयू के कुलपति प्रो. डी.आर. सिंह ने इस उपलब्धि के लिए अनुसंधान निदेशक डॉ अनिल कुमार सिंह और आईटीएमयू प्रभारी डॉ नीतू मंडल को बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि विश्वविद्यालय भविष्य में और अधिक पेटेंट, डिजाइन और ट्रेडमार्क प्राप्त करेगा।
बीएयू के स्लोगन की परिकल्पना कुलपति प्रो. डी.आर. सिंह की थी। जनवरी 2023 में कार्य भार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध, विस्तार और प्रशिक्षण गतिविधियों के लिए यह स्लोगन दिया था।