मैथिली साहित्यकार महेंद्र मलंगिया को वर्ष 2024 का साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है। उन्हें मैथिली निबंध श्रेणी प्रबंध संग्रह के लिए सम्मानित किया गया है। वे मधुबनी जिला के रहिका प्रखंड के मलंगिया गांव के निवासी हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि यह बिहार के लिए गौरव की बात है। बिहार के सपूत को मैथिली साहित्य में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलना नई पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करेगा। रचनाकार महेंद्र मलंगिया की इस उपलब्धि पर संपूर्ण बिहारवासियों को गर्व है।