मुख्य समाचार

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह के निधन पर बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।  

सदस्यों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि 3 नवंबर 1995 को केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप मनमोहन सिंह को सम्मानित करने एवं उनके विचारों को सुनने का अवसर बिहार के उद्यमी एवं व्यवसायियों को मिला है। वे अपनी सरलता, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट आर्थिक नीतियों के लिए जाने जाते थे। 

1991 में भारत जब गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा था। उस समय मनमोहन सिंह को देश का वित्त मंत्री बनाया गया था। उन्होंने ऐतिहासिक आर्थिक सुधार की शुरुआत की, जिसने भारत को आर्थिक उदारीकरण की राह पर आगे बढ़ाया। उनके नेतृत्व में अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों में विदेशी निवेश के दरवाजे खुले और देश के आर्थिक विकास को गति मिली।
 


संबंधित खबरें