मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व सांसद शकुनी चौधरी के 89वें जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। 5 देशरत्न मार्ग जाकर मुख्यमंत्री ने उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। शकुनी चौधरी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पिता हैं।
5 देशरत्न मार्ग में शकुनी चौधरी ने अपना जन्मदिन वैदिक रीति रिवाज के साथ मनाया। इस मौके पर परिवार के लोग एवं वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।