बिहार में ठंड का कहर जारी है। बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई पर तीसरी बार रोक लगाने का निर्णय लिया है। अब 18 जनवरी तक स्कूलों में पढ़ाई पर रोक रहेगी। इससे पहले 15 जनवरी और 11 जनवरी तक प्रतिबंध था।
आठवीें से ऊपर की कक्षाएं सुबह नौ बजे से 3.30 बजे तक संचालित होंगी। डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत यह आदेश जारी किया है। बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन इससे मुक्त रहेगा।