पटना जिले में मंगलवार (21 जनवरी) को ठंड बढ़ने के साथ सभी स्कूलों को 23 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए जिला प्रशासन ने आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई पर रोक लगा दी है।
आठवीें से ऊपर की कक्षाएं सुबह नौ बजे से 3.30 बजे तक संचालित होंगी। पिछले चार दिनों से ठंड से राहत थी। इस कारण स्कूलों को 20 जनवरी से खोल दिया गया था।
डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत यह आदेश जारी किया है। बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन इससे मुक्त रहेगा।