मुख्य समाचार

गणतंत्र दिवस पर बिहार से 9 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित 

गणतंत्र दिवस पर बिहार से नौ पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें दो को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और सात को सराहनीय सेवा के लिए पदक मिला है। 

एडीजी केएस अनुपम और डीएसपी अनिल कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिलेगा। 

सराहनीय सेवा के लिए पदक पाने वालों में कमांडेंट हरि मोहन शुक्ला, एसपी संजय कुमार, एसपी मनोज कुमार, एसआई जय प्रकाश, एसआई संजीत कुमार, एसआई शशि कांत और एएसआई अतिमेश उपाध्याय हैं। 

राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक सेवा में विशेष रिकॉर्ड और सराहनीय सेवा पदक कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए दिया जाता है।
 


संबंधित खबरें