मुख्य समाचार

बिहार सरकार ने बजट की 99.21 प्रतिशत राशि की खर्च 

बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में बजट की 99.21 प्रतिशत राशि खर्च कर एक उपलब्धि हासिल की है। 2024-25 में राज्य का बजट 2 लाख 78 हजार 725 करोड़ था। 

डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि विकास योजनाओं पर 2 लाख 76 हजार 522 करोड़ राशि खर्च की गई। इससे पहले विकास योजनाओं पर राशि खर्च करने में इतनी सफलता नहीं मिली थी।

राज्य में बेहतर वित्तीय अनुशासन और योजनाओं को लागू करने के लिए सरकार गंभीर है। इसी तत्परता से फोरलेन सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, प्रशासनिक भवन, ग्रामीण सड़क, खेल परिसर और सांस्कृतिक केंद्रों का निर्माण तेजी से हुआ।

डिप्टी सीएम ने कहा कि बजट में निर्धारित राशि का अधिकतम उपयोग करने से निर्माण क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़े। राज्य सरकार 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा पूरा करने में भी जुटी है। बिहार बजट का आकार 20 साल में 23,885 करोड़ रुपए से बढ़ कर 3.17 लाख करोड़ हो गया है।
 


संबंधित खबरें