मुख्य समाचार

विनोद गुंजियाल ने संभाला मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यभार 

बिहार के नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने पदभार ग्रहण कर लिया है।निवर्तमान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच.आर.श्रीनिवास को विदाई दी गई। निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष संपन्न कराने में उनके योगदान की सराहना की गई।

विनोद सिंह गुंजियाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद निर्वाचन कार्य और बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी।
 


संबंधित खबरें