अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह और सचिव दीपक आनंद शामिल होंगे। सम्मेलन का आयोजन 2 से 13 जून तक जिनेवा में होगा।
श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कुछ राज्यों के श्रम मंत्रियों को भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया है। बिहार के श्रम संसाधन मंत्री 4 से 6 जून तक सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे बिहार के श्रम कल्याण से जुड़ी नीतियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा करेंगे।