मुख्य समाचार

ऋतु के अनुसार फसल मौसम का नामकरण हो : विजय सिन्हा  

डिप्टी सीएम सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ऋतु के अनुसार फसल मौसम के नामकरण की अपील केंद्रीय कृषि मंत्री से की है। उन्होंने कहा कि किसान जिस भाषा का उपयोग करते हैं। उसी भाषा को हमें अपनाना चाहिए। किसान फसल कटनी के समय प्रायः अपनी मातृभाषा और नक्षत्र का उपयोग करते हैं। 

डिप्टी सीएम ने कहा कि खरीफ के लिए शारदीय फसल,रबी के लिए वासंतीय और गरमा के लिए ग्रीष्मकालीन फसल सरल शब्द है। कृषि विभाग ने जिला स्तरीय कर्मशाला का नामकरण शारदीय फसल 2025 महाभियान सह प्रशिक्षण रखा है। 
 


संबंधित खबरें