मुख्य समाचार

तख्त पटना साहिब कमिटी के गुरमत कैंप का समापन

Takht Sri Patna Sahib : तख्त पटना साहिब धर्म प्रचार कमिटी के गुरमत कैंप का समापन 15 जून को हो गया। 6 जून से शुरू हुए इस कैंप में पटना के अलग-अलग क्षेत्र के बच्चे शामिल हुए। कमिटी ने कैंप में शामिल बच्चों, अभिभावक और वालंटियर को सम्मानित किया। 

गुरमत कैंप का आयोजन तख्त साहिब परिसर में किया गया। चितकोहरा, नया टोला और फ्रेजर रोड समेत कई क्षेत्र के बच्चों ने सिख इतिहास, गुरुवाणी, कीर्तन और गतका की जानकारी ली। 

सम्मान समारोह के मौके पर तख्त पटना साहिब कमिटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, धर्म प्रचार के मुखी महेंद्रपाल सिंह ढिल्लो, प्रवक्ता हरपाल सिंह जोहल मौजूद रहे। 
 


संबंधित खबरें