मुख्य समाचार

6 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, जीतेंद्र बने पटना के आईजी

6 IPS officers transferred in Bihar : बिहार सरकार ने छह आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जीतेंद्र राणा केंद्रीय क्षेत्र पटना के आईजी बनाये गये हैं। पटना की आईजी गरिमा मलिक को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो एवं निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की आईजी एस. प्रेमलथा को तकनीकी सेवाएं एवं संचार भेजा गया है। 

सीआईडी में तैनात मनोज तिवारी सिवान के एसपी, सिवान के एसपी अमितेश कुमार विशेष शाखा एवं बिहार पुलिस अकादमी राजगीर के सहायक निदेशक के. रामदास सीआईडी के एसपी बनाये गये हैं।   
 


संबंधित खबरें