Tej Pratap Yadav : विधायक तेज प्रताप यादव का चयन Ab-initio to CPL (Commercial Pilot License) कोर्स के लिए हुआ है। बिहार नागरिक उड्डयन निदेशालय ने 18 सफल उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सूची में तेज प्रताप का पांचवां स्थान है। उनका चयन अनारक्षित कोटे से हुआ है।
Commercial Pilot License कोर्स के लिए 16 से 18 दिसंबर 2024 तक साक्षात्कार हुआ था। सभी प्रमाणपत्रों की जांच के बाद नागरिक उड्डयन निदेशालय ने सफल उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

एविएशन के क्षेत्र में तेज प्रताप यादव की दिलचस्पी रही है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने 7 मई 2025 को x पर पोस्ट किया था :
पायलट की ट्रेनिंग अगर देश के काम आ सकती है तो, मैं तेज प्रताप यादव हर समय देश की सेवा के लिए तत्पर हूं। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैने भी पायलट की ट्रेनिंग ले रखी है और देश के लिए मेरी जान भी चली जाए तो, अपने आपको भाग्यशाली समझूंगा।