मुख्य समाचार

बिहार सोलर एक्सपो का उद्घाटन करेंगे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar renewable energy expo 2025 : बिहार रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो 2025 (सोलर एक्सपो) का उद्घाटन 27 जून को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी करेंगे। ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव मुख्य अतिथि होंगे।

पटना तारामंडल परिसर में एक्सपो के उद्घाटन का समय दोपहर 3.30 बजे निर्धारित है। तीन दिवसीय सेमिनार (27 जून से 29 जून) सह प्रदर्शनी का आयोजन बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) ने किया है। 

एक्सपो के जरिए बिहार को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए ठोस पहल की जा रही है। बीआईए ने सभी उद्यमी, स्टार्टअप्स, किसान, शैक्षणिक संस्थान एवं आम जनता से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है। 

इसमें प्रमुख सौर ऊर्जा कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, बिहार रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी और आरईसी लिमिटेड के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 


संबंधित खबरें