पटना के प्रमुख व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या पर पटना केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। गोविंद मित्रा रोड स्थित संघ कार्यालय में सदस्यों ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इससे पटना के कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है।
अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा मिलनी चाहिए। गोपाल खेमका को श्रद्धांजलि देते हुए एसोसिएशन ने कहा कि इस कठिन समय में सभी उनके परिजनों के साथ खड़े हैं।
श्रद्धांजलि सभा में अध्यक्ष अर्जुन यादव, सचिव राजेश आर्या, संयुक्त सचिव अमरदीप कुमार एवं विजय यादव, अनिल गुप्ता, राजीव, ऋषि खन्ना, धनंजय कुमार एवं रजनीश कुमार शामिल हुए।