राजधानी के कंकड़बाग में बनने जा रहे आर. झुनझुनवाला शंकरा आई हॉस्पिटल के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। इस हॉस्पिटल का निर्माण पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत हो रहा है। दिसंबर 2026 तक आई हॉस्पिटल के निर्माण होने की संभावना है।
इस मौके पर शंकरा नेत्र अस्पताल की 48 साल की यात्रा पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। अस्पताल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री को मरीजों के लिए सुविधाएं, नई तकनीक पर आधारित मशीन एवं ऑपरेशन थिएटर की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नेत्र अस्पताल के बन जाने से लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में दोनों डिप्टी सीएम, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी मौजूद रहे।