मुख्य समाचार

2500 छठ व्रतियों में बादशाह अगरबत्ती ने बांटी पूजन सामग्री

धूप, अगरबत्ती एवं हवन सामग्री के निर्माता बादशाह इंडस्ट्रीज ने छठ व्रतियों में पूजन सामग्री वितरित की। कंपनी के प्रबंध निदेशक सरदार जगजीवन सिंह, मनबीर सिंह एवं स्वर्ण सिंह की उपस्थिति में 2500 श्रद्धालुओं में पूजन सामग्री बांटी गई। पिछले 17 वर्षों से बादशाह इंडस्ट्रीज महापर्व छठ पर पूजन सामग्री वितरित कर रहा है।

सरदार जगजीवन सिंह ने कहा कि हमें एक पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए। जल संरक्षण के लिए हरियाली जरूरी है। 

पूजन सामग्री वितरण के अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री अशोक कुमार चौधरी, धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रणवीर नंदन, संजय सिंह, छोटू सिंह, मां वैष्णो देवी सेवा समिति, राम नवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति, भारत विकास परिषद, गुरुसिंह सभा चितकोहरा के सदस्य और कई समाज सेवी शामिल हुए। 
 


संबंधित खबरें