मुख्य समाचार

Bihar : चेहरा छिपाने वालों से व्यापार नहीं करेंगे ज्वेलर्स

बिहार के ज्वेलर्स ने मास्क, हेलमेट और हिजाब पहनकर दुकान आने वाले ग्राहकों से व्यापार नहीं करने का निर्णय लिया है। दुकानदार पहले ग्राहकों से चेहरा छिपाने वाले सामान को हटाने का अनुरोध करेंगे। ऐसा नहीं करने पर वे ग्राहकों से व्यापार नहीं करेंगे। 

ज्वेलर्स ने अपनी दुकानों पर इससे संबंधित नोटिस भी लगा दिया है। एआईजेजीएफ बिहार के अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में पुलिस प्रशासन को भी जानकारी दी गई है। 

कई जिलों से मास्क, हेलमेट और हिजाब के जरिए आभूषण चोरी और लूट की सूचना मिल रही है। सीसीटीवी में चेहरा नहीं दिखने के कारण कार्रवाई नहीं हो पाती है। ऐसी स्थिति में मजबूरी में हमें यह निर्णय लेना पड़ा।


संबंधित खबरें