बिहार विधानमंडल का मानसून स़त्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है। सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।
अध्यक्ष ने कहा कि यह वर्तमान विधानसभा का अंतिम सत्र है। 21 से 25 जुलाई तक चलने वाला यह पांच दिवसीय सत्र संक्षिप्त, लेकिन महत्वपूर्ण है। इस सत्र में पांच बैठक होगी। इसमें प्रश्न, वित्तीय कार्य, गैर सरकारी संकल्प सहित कई महत्वपूर्ण विधायी कार्य होंगे।

बैठक में विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, डीजीपी विनय कुमार, विधानसभा सचिव ख्याति सिंह और विधान परिषद के सचिव अखिलेश झा मौजूद रहे।