मुख्य समाचार

बीएलओ-पर्यवेक्षक के पारिश्रमिक में वृद्धि, ईआरओ को भी मिलेगा मानदेय

चुनाव आयोग ने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के वार्षिक पारिश्रमिक में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। आयोग ने पहली बार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) को भी मानदेय दिया है। 

इससे पहले पारिश्रमिक में 2015 में संशोधन हुआ था। आयोग ने बीएलओ के पारिश्रमिक में दोगुना एवं पर्यवेक्षक के पारिश्रमिक में डेढ़ गुना वृद्धि की है। बीएलओ को अब 6000 से बढ़ाकर 12000 एवं बीएलओ पर्यवेक्षक को 12000 की जगह 18000 राशि मिलेगी। 

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे बीएलओ को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि एक हजार से बढ़कर दो हजार हो गई है।  इसके अलावा आयोग ने बिहार से शुरू होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए बीएलओ को 6000 रुपये के विशेष प्रोत्साहन को भी मंजूरी दी थी।

पहली बार ईआरओ को 30 हजार और एईआरओ को 25 हजार मानदेय मिलेगा। चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनाव कार्य में लगे सभी अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए आयोग ने वार्षिक पारिश्रमिक में वृद्धि और मानदेय देेने का निर्णय लिया है। 
 


संबंधित खबरें