मुख्य समाचार

गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर गायघाट गुरुद्वारा में विशेष समागम

गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व गायघाट गुरुद्वारा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। अमृतसर और जालंधर से आए जत्थे ने मनोहर कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। ज्ञानी चरणजीत सिंह ने गुरु इतिहास सुनाई। तख्त पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह ने अरदास की।

धर्म प्रचार के मुखी महेंद्रपाल सिंह ढिल्लो ने बताया कि गुरु ग्रंथ साहिब को जीवित गुरु का दर्जा प्राप्त है। गुरु अर्जुन देव ने 1604 में गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश पर्व कराया। दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी ने पूरे सिख कौम को गुरु ग्रंथ साहिब का अनुयायी बनाया। 


संबंधित खबरें