उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को संसद भवन में होने जा रहा है। मतदान का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक है। चुनाव परिणाम उसी दिन शाम 6 बजे के बाद जारी हो जाएगा। उपराष्ट्रपति चुनाव में संसद के दोनों सदन (लोकसभा एवं राज्यसभा) के सदस्य मतदान करेंगे।

चुनाव में इंडी गठबंधन से रिटायर्ड जस्टिस बी.सुदर्शन रेड्डी और एनडीए से महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उम्मीदवार हैं। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से 22 जुलाई को इस्तीफा दिया था।