पटना के गांधी मैदान और एसके मेमोरियल हॉल में 22 सितंबर से दशहरा महोत्सव का आयोजन होगा। गांधी मैदान में 2 अक्टूबर तक रामलीला महोत्सव और एसके मेमोरियल हॉल में 25 सितंबर से होने वाले दशहरा महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है।

एसके मेमोरियल हॉल में राष्ट्रीय स्तर के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। महोत्सव का आयोजन कला, संस्कृति एवं युवा विभाग और श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति ने किया है। पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति के अध्यक्ष हैं।