एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन भारत के उपराष्ट्रपति चुने गए हैं। राधाकृष्णन को 452 वोट और इंडी गठबंधन उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 मत मिले। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
9 सितंबर को संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। संसद के दोनों सदन (लोकसभा एवं राज्यसभा) के 767 सदस्यों ने मतदान किया। 13 सदस्य वोटिंग में शामिल नहीं हुए। मतगणना में 752 मत वैध और 15 अवैध मिले।