आरजेडी का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में मिला। सवा दो घंटे की बातचीत में बिहार विधानसभा चुनाव एवं एसआईआर पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ चुनाव आयुक्त डॉ सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ विवेक जोशी भी थे। आरजेडी से राज्यसभा सांसद मनोज झा, सांसद सुधाकर सिंह एवं अभय कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन एवं पार्टी के महासचिव मुकुंद सिंह मौजूद रहे।
आरजेडी ने चुनाव से जुड़े सभी पहलुओं को मुख्य चुनाव आयुक्त के समक्ष रखा। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर बात हुई।