बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आयोग ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों को राजनीतिक दल, उम्मीदवार और मतदाताओं की शिकायतों के सामधान के लिए पूरी तरह से तैयार रहने का निर्देश दिया है।
पर्यवेक्षकों को मतदान केंद्रों का दौरा करने और मतदाताओं की सुविधा के लिए हाल में की गई पहल के कार्यान्वयन के भी निर्देश दिए गए।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बिहार विधानसभा चुनाव में केंद्रीय पर्यवेक्षकों के रूप में तैनात किए जाने वाले अधिकारियों के साथ एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में चुनाव आयुक्त डॉ सुखबीर सिंह संधू और डॉ विवेक जोशी भी थे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने पर्यवेक्षकों को चुनाव से संबंधित सभी कानून, नियम और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया।