मुख्य समाचार

बिहार चुनाव : 10 अक्टूबर को पहले चरण की अधिसूचना

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर और जांच 18 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की तिथि 20 अक्टूबर है। 

इस चरण में राज्य के 18 जिलों के अंतर्गत 121 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा। 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान है।

इन जिलों में होगा मतदान :  पटना जिला के 14 विधानसभा क्षेत्र (पटना साहिब, बांकीपुर, कुम्हरार, दानापुर, दीघा, मनेर, फुलवारी (एससी), फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, मसौढ़ी (एससी), पालीगंज, बिक्रम )। 

आरा, बक्सर, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, वैशाली, छपरा, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा और मधेपुरा। 
 


संबंधित खबरें