भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 71 उम्मीदवार हैं। केंद्रीय चुनाव समिति शेष 30 प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी शीघ्र जारी करेगी। एनडीए में सीटों के बंटवारे में बीजेपी को 101 सीट मिली है।
पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से नंद किशोर यादव का टिकट कट गया है। वे इस क्षेत्र से लगातार 7 बार विधायक रहे। पार्टी ने इस बार रत्नेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है।
पहली सूची के उम्मीदवार :
रेणु देवी (बेतिया), श्रेयसी सिंह (जमुई), अरुणा देवी (वारसलीगंज), गायत्री देवी (परिहार), देवंती यादव (नरपतगंज), स्वीटी सिंह (किशनगंज), निशा सिंह (प्राणपुर), कविता देवी (कोढ़ा), रमा निषाद (औराई)।
सम्राट चौधरी (तारापुर), विजय सिन्हा (लखीसराय), तारकिशोर प्रसाद (कटिहार), डॉ प्रेम कुमार (गया शहर), मंगल पांडेय (सिवान), नीतीश मिश्रा (झंझारपुर), नीरज सिंह बबलू (छातापुर), संजय सरावगी (दरभंगा), जिबेश मिश्रा (जाले), सुनील कुमार पिंटू (सीतामढ़ी), सुनील कुमार (बिहारशरीफ)।
राम नारायण मंडल (बांका), रोहित पांडेय (भागलपुर), पूरण लाल टुडू (कटोरिया), विजय खेमका (पूर्णिया), प्रमोद कुमार (मोतिहारी), राणा रणधीर सिंह (मधुबन), प्रमोद सिन्हा (रक्सौल), श्याम बाबू यादव (पिपरा), पवन जायसवाल (ढाका), बैद्यनाथ प्रसाद (रीगा)।

विनोद नारायण झा (बेनीपट्टी), अरुण शंकर प्रसाद (खजौली), हरिभूषण ठाकुर बचौल (बिस्फी), अनिल राम (बथनाहा), सुजीत पासवान (राजनगर), विद्या सागर केसरी (फारबिसगंज), विजय मंडल (सिकटी), कृष्ण कुमार ऋषि (बनमनखी), आलोक रंजन झा (सहरसा), सुजीत सिंह (गौरा-बौराम)।
मुरारी मोहन झा (केवटी), केदार गुप्ता (कुढ़नी), अरुण सिंह (बरुराज), राजू कुमार सिंह (साहेबगंज), मिथिलेश तिवारी (बैकुंठपुर), कर्णजीत सिंह (दरौंदा), देवेश कांत सिंह (गोरिया कोठी), जनक सिंह (तरैया), कृष्ण कुमार मंटू (अमनौर), अवधेश सिंह (हाजीपुर), संजय सिंह (लालगंज), लखेंद्र रौशन (पातेपुर), राजेश कुमार सिंह (मोहिउद्दीननगर), सुरेंद्र मेहता (बछवारा), रजनीश कुमार (तेघरा), कुंदन कुमार (बेगूसराय)।
कुमार प्रणय (मुंगेर), रामकृपाल यादव (दानापुर), नितिन नबीन (बांकीपुर), संजीव चौरसिया (दीघा), संजय गुप्ता (कुम्हरार), रत्नेश कुशवाहा (पटना साहिब), सिद्धार्थ सौरव (बिक्रम), राघवेंद्र प्रताप सिंह (बड़हरा), संजय सिंह टाइगर (आरा), विशाल प्रशांत (तरारी), मनोज शर्मा (अरवल), त्रिविक्रम सिंह (औरंगाबाद), उपेंद्र दांगी (गुरुआ), बीरेंद्र सिंह (वजीरगंज), अनिल सिंह (हिसुआ)।