जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने चुनाव के दूसरे चरण के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सूची में 44 प्रत्याशी हैं। एक दिन पूर्व पहले चरण के लिए 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। एनडीए में सीटों के बंटवारे में जदयू को 101 सीट मिली है।
दूसरे चरण के प्रत्याशी :
विजेंद्र प्रसाद यादव (सुपौल), लेशी सिंह (धमदाहा), सुमित सिंह (चकाई), जयंत राज (अमरपुर), मनोज यादव (बेलहर), मनीष कुमार (धोरैया-एससी), शुभानंद मुकेश (कहलगांव), ललित नारायण मंडल (सुल्तानगंज), बुलो मंडल (गोपालपुर), दामोदर रावत (झाझा), विभा देवी (नवादा), कलाधर मंडल (रूपौली), दुलालचंद गोस्वामी (कदवा), शंभु सुमन (मनिहारी-एसटी), विजय निषाद (बरारी)।
जमा खान (चैनपुर), बशिष्ठ सिंह (करगहर), महाबली सिंह (काराकाट), नागेंद्र चंद्रवंशी (नोखा), पप्पू वर्मा (कुर्था), चंद्रेश्वर चंद्रवंशी (जहानाबाद), ऋतुराज कुमार (घोसी), चेतन आनंद (नबीनगर), प्रमोद सिंह (रफीगंज), मनोरमा देवी (बेलागंज)।

साबिर अली (अमौर), गोपाल अग्रवाल (ठाकुरगंज), मंजर आलम (जोकीहाट), शगुफ्ता अजीम (अररिया), अचमित ऋषिदेव (रानीगंज-एससी), सोनम रानी सरदार (त्रिवेणीगंज-एससी), राम विलास कामत (पिपरा), अनिरुद्ध यादव (निर्मली), सतीश शाह (लौकहा)।
शीला मंडल (फुलपरास), मीना कामत (बाबू बरही), सुधांशु शेखर (हरलाखी), पंकज मिश्रा (रून्नी सैदपुर), नागेंद्र राऊत (सुरसंड), श्वेता गुप्ता (शिवहर), शालिनी मिश्रा (केसरिया), विशाल साह (नरकटिया), समृद्ध वर्मा (सिकटा), धीरेंद्र प्रताप सिंह (वाल्मीकिनगर)।