मुख्य समाचार

आरजेडी ने जारी की फाइनल लिस्ट, पहले चरण में 71 प्रत्याशी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने बिहार विधानसभा चुनाव नामांकन के अंतिम दिन (20 अक्टूबर)143 उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी की है। चुनाव के पहले चरण में आरजेडी से 71 प्रत्याशी हैं। 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान है। इस चरण में राज्य के 18 जिलों के अंतर्गत 121 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।

महागठबंधन में शामिल आरजेडी ने इस बार 24 महिलाओं को टिकट दिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव राघोपुर (वैशाली) से चुनाव लड़ रहे हैं।

पहले चरण के आरजेडी प्रत्याशी और विधानसभा क्षेत्र : 

वैशाली जिला : तेजस्वी प्रसाद यादव (राघोपुर), देव कुमार चौरसिया (हाजीपुर), शिवानी शुक्ला (लालगंज), मुकेश रौशन (महुआ), रवींद्र सिंह (महनार), प्रेमा चौधरी (पातेपुर-एससी), अजय कुशवाहा (वैशाली)। 

पटना जिला : रेखा गुप्ता (बांकीपुर), रामानंद यादव (फतुहा), वीणा देवी (मोकामा), कर्मवीर सिंह (बाढ़), भाई वीरेंद्र (मनेर), रीतलाल राय (दानापुर), अनिरुद्ध यादव (बख्तियापुर), रेखा पासवान (मसौढ़ी-एससी)।

आरा जिला : दीपू राणावत (संदेश), रामबाबू पासवान (बरहरा), कुणाल किशोर (जगदीशपुर), राहुल तिवारी (शाहपुर)।   

बक्सर जिला : शंभुनाथ (ब्रह्मपुर)।

नालंदा जिला : रवि रंजन (अस्थावां), राकेश रौशन (इस्लामपुर), शक्ति सिंह (हिलसा)।

शेखपुरा जिला : विजय सम्राट (शेखपुरा)।  

लखीसराय जिला : प्रेम सागर चौधरी (सूर्यगढ़ा)।                                  

मुंगेर जिला : अरुण शाह (तारापुर), अविनाश विद्यार्थी (मुंगेर)। 

खगड़िया जिला : संजीव सिंह (परबत्ता), रामवृक्ष सदा (अलौली-एससी)।  

बेगूसराय जिला : बोगो सिंह (मटिहानी), सुशील कुशवाहा (चेरिया बरियारपुर), सतानंद संबुद्ध (साहेबपुर कमाल)।

समस्तीपुर जिला : आलोक मेहता (उजियारपुर), अख्तरूल इस्लाम (समस्तीपुर), एज्या यादव (मोहिउद्दीन नगर), रणविजय साहु (मोरवा), अरविंद सहनी (सरायरंजन), माला पुष्पम (हसनपुर)।

सारण जिला : शत्रुघ्न कुमार (छपरा), शैलेंद्र प्रताप सिंह (तरैया), सुरेंद्र राम (गरखा-एससी), श्रीकांत यादव (एकमा), चांदनी देवी (बनियापुर), जीतेंद्र राय (मढ़ौरा), करिश्मा राय (परसा), रामानुज प्रसाद (सोनपुर), सुनील राय (अमनौर)।  

सीवान जिला : अवध बिहारी चौधरी (सीवान), अरुण गुप्ता (बरहरिया), ओसामा साहब (रघुनाथपुर), विशाल जायसवाल (महाराजगंज), अनवरूल हक (गोरियाकोठी)। 

गोपालगंज जिला : राजेश कुशवाहा (हथुआ), प्रेम शंकर यादव (बैकुंठपुर), दिलीप सिंह (बरौली)।               

मुजफ्फरपुर जिला : अमर पासवान (बोचहां-एससी), बबलू कुशवाहा (कुरहनी), निरंजन राय (गायघाट), इजराइल मंसूरी (कांटी), पृथ्वी राय (साहेबगंज), मुन्ना यादव (मीनापुर), शंकर यादव (पारू)।   

दरभंगा जिला :  विनोद मिश्रा (अलीनगर), ललित यादव (दरभंगा ग्रामीण), फरज फातमी (केवटी), भोला यादव (बहादुरपुर)।  

सहरसा जिला : गौतम कृष्ण (महिषी), सलालुद्दीन (सिमरी बख्तियारपुर)।       

मधेपुरा जिला : रेणु कुशवाहा (बिहारीगंज), चंद्रशेखर (मधेपुरा), चंद्रहास चौपाल (सिंहेश्वर-एससी)।     


संबंधित खबरें