बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 60 उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। चुनाव के पहले चरण में 24 प्रत्याशी कांग्रेस से हैं। महागठबंधन में शामिल कांग्रेस और आरजेडी में पहले चरण की वैशाली सीट पर सुलह नहीं हो सकी। इस कारण दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं।
कांग्रेस से पहले चरण के प्रत्याशी और विधानसभा क्षेत्र :
शशांत शेखर (पटना साहिब), इंद्रदीप चंद्रवंशी (कुम्हरार), अनिल सिंह (बिक्रम), संजय तिवारी (बक्सर), ऋषि मिश्रा (जाले), संजीव सिंह (वैशाली), बीजेंद्र चौधरी (मुजफ्फरपुर)।

सरिता देवी (सोनबरसा-एससी), मिथिलेश चौधरी (बेनीपुर), उमेश राम (सकरा-एससी), ओम प्रकाश गर्ग (गोपालगंज), हरि नारायण कुशवाहा (कुचायकोट), प्रतिमा कुमारी (राजापाकर-एससी)।
अमिता भूषण (बेगूसराय), ब्रज किशोर रवि (रोसरा-एससी), शिव प्रकाश गरीब दास (बछवारा), चंदन यादव (खगड़िया़), मिथिलेश निषाद (बेलदौर), अमरेश कुमार (लखीसराय), त्रिशुलधारी सिंह (बरबीघा), ओमैर खां (बिहारशरीफ), कौशलेंद्र कुमार (नालंदा), अरुण बिंद (हरनौत), विश्वनाथ राम (राजपुर-एससी)।