मुख्य समाचार

बिहार चुनाव के दूसरे चरण में कांग्रेस से 36 प्रत्याशी

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कांग्रेस से 36 प्रत्याशी हैं। इस चरण में 4 सीट सुल्तानगंज, कहलगांव, सिकंदरा और नरकटियागंज पर समझौता नहीं होने से कांग्रेस और आरजेडी ने एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार खड़े किए हैं।

कांग्रेस ने 60 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इनमें पहले चरण के लिए 24 प्रत्याशी हैं।

कांग्रेस से दूसरे चरण के प्रत्याशी और विधानसभा क्षेत्र : 

राजेश राम (कुटुंबा-एससी), आनंद शंकर सिंह (औरंगाबाद), अजीत शर्मा (भागलपुर), ललन यादव (सुल्तानगंज), जीतेंद्र सिंह (अमरपुर), प्रवीण सिंह (कहलगांव), विनोद चौधरी (सिकंदरा-एससी), शाश्वत केदार पांडेय (नरकटियागंज), तौकीर आलम (बरारी), अब्दुल जलील मस्तान (अमौर), अबीदुर रहमान (अररिया), सुरेंद प्रसाद (वाल्मीकिनगर)। 

जयेश मंगल सिंह (बगहा), अमित गिरि (नौतन), अभिषेक रंजन (चनपटिया), वासी अहमद (बेतिया), श्याम बिहारी प्रसाद (रक्सौल), शशि भूषण राय (गोविंदगंज), अमित सिंह टुन्ना (रीगा), नवीन कुमार (बथनाहा-एससी), नलिनी रंजन झा (बेनीपट्टी), सुबोध मंडल (फुलपरास), मनोज विश्वास (फारबिसगंज), मसवार आलम (बहादुरगंज)।

मीनातुल्लाह रहमानी (सुपौल), जीतेंद्र कुमार (पूर्णिया), शकील अहमद खां (कदवा), मनोहर प्रसाद सिंह (मनिहारी-एसटी), पूनम पासवान (कोढ़ा-एससी), मंगल राम (चेनारी-एससी), संतोष मिश्रा (करगहर), अवधेश सिंह (वजीरगंज), नीतु कुमारी (हिसुआ), अखौरी ओंकार नाथ (गया शहर), कमरूल होदा (किशनगंज), इरफान आलम (कसबा)।  


संबंधित खबरें