मुख्य समाचार

आरजेडी से दूसरे चरण में 72 उम्मीदवार

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आरजेडी से 72 प्रत्याशी हैं। इस बार पार्टी ने 143 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। 6 नवंबर को पहले चरण के मतदान में आरजेडी से 71 प्रत्याशी हैं। 

दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को है। इस चरण में सुल्तानगंज, कहलगांव, सिकंदरा और नरकटियागंज सीट पर कांग्रेस और आरजेडी ने एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार खड़े किए हैं। इन सीटों पर समझौता नहीं हो सका। 

आरजेडी से दूसरे चरण के प्रत्याशी और विधानसभा क्षेत्र : 

बांका जिला : स्वीटी सीमा हेम्ब्रम (कटोरिया-एसटी), चाणक्य प्रकाश रंजन (बेलहर), त्रिभुवन दास (धोरैया-एससी)। 

भागलपुर : चंदन सिन्हा (सुल्तानगंज), जियायुल हसन (नाथनगर), रजनीश भारती (कहलगांव), राम विलास पासवान (पीरपैंती-एससी)। 

जमुई : शमशाद आलम (जमुई), जय प्रकाश यादव (झाझा), उदय नारायण चौधरी (सिकंदरा-एससी), सावित्री देवी (चकाई)। 

गयाजी : रितु प्रिया चौधरी (इमामगंज-एससी), तनुश्री मांझी (बाराचट्टी-एससी), वैजयंती देवी (अत्री), विनय कुमार (गुरुआ), प्रमोद वर्मा (शेरघाटी), सर्वजीत पासवान (बोधगया-एससी), अजय दांगी (टिकारी), विश्वनाथ सिंह (बेलागंज)।  

नवादा : कौशल यादव (नवादा), पूर्णिमा देवी (गोविंदपुर), पिंकी चौधरी (रजौली-एससी), अनिता महतो (वारसलिगंज)।

औरंगाबाद : अमरेंद्र कुशवाहा (गोह), ऋषि कुमार (ओबरा), अमोद चंद्रवंशी (नबीनगर), गुलाम शहीद (रफीगंज)। 

अरवल : सुदय यादव (कुर्था)।   

जहानाबाद : राहुल शर्मा (जहानाबाद), सुबेदार दास (मखदूमपुर-एससी)।

रोहतास जिला : सतेंद्र शाह (सासाराम), राजेश यादव (दिनारा), अनिता नोनिया (नोखा), गुड्डू चंद्रवंशी (डेहरी)।   

कैमूर : अजीत सिंह (रामगढ़), श्वेता सुमन (मोहनिया-एससी), बीरेंद्र कुशवाहा (भभुआ), वृज किशोर बिंद (चैनपुर)। नोट : मोहनिया से श्वेता सुमन का नामांकन रद्द होने के बाद आरजेडी ने निर्दलीय प्रत्याशी रवि शंकर पासवान को समर्थन दिया है। 

सीतामढ़ी : सुनील कुशवाहा (सीतामढ़ी), स्मिता पूर्वे गुप्ता (परिहार), अबू दोजान (सूरसंड), मुकेश यादव (बाजपट्टी), चंदन कुमार (रूनी सैदपुर), संजय गुप्ता (बेलसंड)।

शिवहर : नवनीत झा (शिवहर)।

मधुबनी : समीर महासेठ (मधुबनी), ब्रिज किशोर यादव (खजौली), अरुण सिंह (बाबूबरही), असीफ अहमद (बिस्फी), विष्णु राम (राजनगर-एससी), भरत भूषण मंडल (लौकहा)।  

सुपौल : बैजनाथ मेहता (निर्मली), विपिन नोनिया (छातापुर), संतोष सरदार (त्रिवेणीगंज-एससी)।   

 

अररिया : मनीष यादव (नरपतगंज), अविनाश मंगलम (रानीगंज-एससी), शाहनवाज आलम (जोकीहाट)। 

किशनगंज :  साउद आलम (ठाकुरगंज), मुजाहिद आलम (कोचाधामन)।  

पूर्णिया :  बीमा भारती (रूपौली), संतोष कुशवाहा (धमदाहा), अब्दुस शुभान (बैसी)।        

कटिहार : इशरत प्रवीण (प्राणपुर)।

पूर्वी चंपारण : देव गुप्ता (मोतिहारी), संध्या कुशवाहा (मधुबन), शमीम अहमद (नरकटिया), राजेंद्र राम (हरसिद्धी-एससी), मनोज यादव (कल्याणपुर), लक्ष्मी नारायण यादव (चिरेया), फैजल रहमान (ढाका)।              

पश्चिम चंपारण जिला : दीपक यादव (नरकटियागंज), सुबोध पासवान (रामनगर-एससी)। 


संबंधित खबरें