मुख्य समाचार

1 दिसंबर से 18वीं बिहार विधानसभा का पहला सत्र 

18वीं बिहार विधानसभा का पहला सत्र 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो रहा है। पांच दिवसीय सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण और 2 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। 

राज्यपाल 3 दिसंबर को सेंट्रल हॉल में बिहार विधान मंडल के दोनों सदन को संबोधित करेंगे। 

4 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद एवं सरकार की ओर से जवाब आएगा। अंतिम दिन 5 दिसंबर को दूसरी अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद-विवाद, मतदान एवं इससे संबंधित विनियोग विधेयक पेश होेगा।

पांच दिवसीय सत्र के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक एवं अन्य व्यवस्था को लेकर विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर में बैठक हुई। 

संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आश्वस्त किया कि सरकार विधानमंडल के प्रति अपनी जिम्मेवारी को लेकर सजग है। उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों से कहा कि 18वीं विधानसभा का पहला सत्र होने के कारण सदस्यों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसका वे विशेष ध्यान रखें।
 


संबंधित खबरें