मुख्य समाचार

पिरामल ग्रुप के चेयरमैन पहुंचे तख्त पटना साहिब 

सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली का दर्शन करने पिरामल ग्रुप के चेयरमैन तख्त पटना साहिब पहुंचे। चेयरमैन अजय पिरामल ने गुरु घर में माथा टेका और लंगर ग्रहण किया। 

अजय पिरामल रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के समधी हैं। पिरामल ग्रुप फार्मा, फाइनेंस और रियल एस्टेट क्षेत्र में कार्यरत है।    

अजय पिरामल ने कहा, गुरु महाराज की जन्मस्थली के दर्शन और आशीर्वाद पाकर मैं स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूं।

जत्थेदार भाई बलदेव सिंह ने पिरामल ग्रुप के चेयरमैन को आशीर्वाद स्वरूप सरोपा भेंट किया। साथ ही गुरु महाराज के शस्त्रों का दर्शन कराया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही और उपाध्यक्ष गुरुविंदर सिंह ने उन्हें तख्त पटना साहिब के इतिहास की जानकारी दी। 

अजय पिरामल दो दिनों से बिहार दौरे पर हैं। तख्त पटना साहिब के दर्शन से पहले वे गयाजी में थे। बुधवार को उन्होंने गयाजी में पिंडदान किया और महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन किए।  
 


संबंधित खबरें