पूर्वी चंपारण जिले में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर स्थित सहस्त्र लिंगम पूजन समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। साथ में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।

पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड स्थित कैथवलिया में विराट रामायण मंदिर का निर्माण हो रहा है। रामायण मंदिर परिसर में दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना पवित्र नदियों के जल एवं वैदिक मंत्रोच्चार से हुई।

शिवलिंग में 1008 छोटे शिवलिंग उत्कीर्ण हैं। माना जाता है कि इसके दर्शन से 1008 बार शिव पूजन का फल मिलता है। शिवलिंग की ऊंचाई 33 फीट और वजन 210 मीट्रिक टन है। इसे ग्रेनाइट के एक विशाल पत्थर को तराश कर बनाया गया है।