मुख्य समाचार

नितिन नवीन जी मेरे बॉस हैं और मैं कार्यकर्ता : पीएम मोदी 

नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया और मिठाई खिलाई। भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री ने कहा, नितिन नवीन जी आज से मेरे बॉस हैं और मैं कार्यकर्ता हूं।

इससे पहले नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। यह जिम्मेदारी उन्हें 14 दिसंबर 2025 को मिली थी। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने पार्टी मुख्यालय में मौजूद वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

उन्होंने कहा भाजपा में बड़े पद और बड़ी जिम्मेदारियों के लिए किसी विशेष परिवार से होना आवश्यक नहीं है। यहां साधारण कार्यकर्ता होना ही सबसे बड़ी योग्यता है। इसी संगठन में एक सामान्य परिवार का व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है और एक साधारण कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के दायित्व तक पहुंच सकता है। 

भाजपा ने हमेशा युवा शक्ति पर भरोसा किया है। यह संगठन की संरचना, निर्णय प्रक्रिया और नेतृत्व निर्माण में लगातार दिखाई देता है। राजनीति कोई 100 मीटर की रेस नहीं बल्कि लॉन्ग मैराथन है। 100 मीटर की रेस में स्पीड का टेस्ट होता है, वहीं मैराथन में स्टेमिना का टेस्ट होता है। इसलिए युवाओं को धैर्य के साथ राजनीति की पिच पर जमे रहने की जरूरत है। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा हमारा लक्ष्य स्पष्ट है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। एक ऐसा भारत, जहां विकास और विरासत साथ-साथ आगे बढ़े।
 


संबंधित खबरें