महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खाजपुरा स्थित शिव मंदिर पहुंचे। मंदिर में पूजा के बाद वे शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में शामिल हुए। शोभा यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा और भव्य आरती से हुआ। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ, मां पार्वती और नंदी की आरती कर राज्य में शांति एवं समृद्धि की कामना की।
