मुख्य समाचार

जदयू में शामिल हुए सीएम नीतीश के पुत्र निशांत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने जनता दल (यू) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने उन्हें सदस्यता पर्ची प्रदान की। 

निशांत कुमार के पार्टी में आगमन पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। पूरे राज्य से आए कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। प्रदेश कार्यालय परिसर ढोल-नगाड़ों एवं नारों से गूंज उठा। 

निशांत कुमार ने कहा कि वे अपने पिता के मार्गदर्शन में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने और आमजन की आशाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते 20 वर्षों में बिहार के विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक काम किए हैं। जिन पर पूरे बिहार और देश को गर्व है। 

निशांत कुमार ने संकल्प व्यक्त किया कि वे इन विकास कार्य और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन है। निशांत आज औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन नीतीश कुमार एवं जदयू का संस्कार और विचार उनके व्यक्तित्व में पहले से ही है। उन्होंने निशांत के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
 


संबंधित खबरें