तख्त पटना साहिब कमिटी ने छोटे बच्चे और बुजुर्गों के लिए दूध की निःशुल्क सुविधा शुरू की है। यह सुविधा रात में उपलब्ध होगी। श्रद्धालुओं को उनकी पसंद के अनुसार मीठा, बिना क्रीम और हल्दी दूध मिलेगा।

तख्त पटना साहिब कमिटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही ने बताया कि रात में छोटे बच्चों को दूध आसानी से मिल सके। इसके लिए रिसेप्शन काउंटर पर यह व्यवस्था की गई है। बुजुर्गों को बिना क्रीम एवं हल्दी दूध पसंद होता है। पूरी रात गर्म पानी की भी सुविधा है।