एलपीजी रिफिल बुकिंग की वर्तमान समय-सीमा पहले की तरह है। इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। यह शहरी क्षेत्र में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन है।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी रिफिल बुकिंग की समय-सीमा पूर्ववत है। आम लोगों से अपील है कि वे किसी तरह की भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास नहीं करे और घबराहट में एलपीजी रिफिल की अनावश्यक बुकिंग से बचें।
मंत्रालय को जानकारी मिली कि कुछ समाचार रिपोर्ट और सोशल मीडिया में एलपीजी रिफिल बुकिंग की संशोधित समय-सीमा का दावा किया जा रहा है। इनमें उज्ज्वला कनेक्शन (पीएमयूवाई) के लिए 45 दिन, गैर-पीएमयूवाई सिंगल कनेक्शन के लिए 25 दिन और गैर-पीएमयूवाई डबल कनेक्शन के लिए 35 दिन बताया जा रहा है।