मुख्य समाचार

नीतीश कुमार ने ग्रहण की राज्यसभा की सदस्यता

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की। संसद भवन में उन्हें उपराष्ट्रपति सह राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने शपथ दिलाई। इस तरह बिहार विधानमंडल और संसद के दोनों सदनों का सदस्य बनने की नीतीश कुमार की इच्छा पूरी हो गई। 

नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने के साथ बिहार में नए मुख्यमंत्री की चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल से पहले वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे।

16 मार्च को हुए चुनाव में नीतीश कुमार बिहार से राज्यसभा सदस्य चुने गए। 14 दिनों के बाद 30 मार्च को उन्होंने विधान परिषद से इस्तीफा दिया।

नीतीश कुमार के राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के मौके पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, अर्जुन राम मेघवाल, रामनाथ ठाकुर, जेपी नड्डा और राजीव रंजन सिंह मौजूद रहे।  बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, लोकसभा सदस्य राजीव प्रताप रूडी, राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश, राजीव शुक्ला और संजय कुमार झा भी उपस्थित रहेे।


संबंधित खबरें