मुख्य समाचार

Bihar cabinet expansion : निशांत समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ

सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में 32 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें बीजेपी से 15, जदयू से 13, लोजपा (आर) से 2, हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से 1-1 मंत्री हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार भी मंत्रिमंडल में शामिल हो गए है। 

बिहार में लंबे समय से मंत्री रहे मंगल पांडे इस बार सम्राट चौधरी की टीम में नहीं हैं। मंगल पांडे पश्चिम बंगाल में बीजेपी के प्रभारी भी हैं। चर्चा है कि पार्टी उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपेगी।

गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सभी मंत्रियों को राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। 

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सीएम सम्राट को 34 मंत्रियों का सहयोग मिलेगा। इनमें दो डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी भी हैं। दोनों डिप्टी सीएम ने मुख्यमंत्री के साथ 15 अप्रैल को शपथ ली थी। 

सम्राट सरकार की नई टीम : निशांत, नीतीश मिश्रा, संतोष कुमार सुमन, श्रेयसी सिंह, श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार जायसवाल, लेशी सिंह, राम कृपाल यादव, दीपक प्रकाश।

दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चौधरी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, रमा निषाद, रत्नेश सदा, कुमार शैलेंद्र, शीला मंडल, केदार प्रसाद गुप्ता।

शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, मिथिलेश तिवारी, लखेंद्र कुमार रौशन, सुनील कुमार, जमा खान, नंद किशोर राम, डॉ प्रमोद कुमार, श्वेता गुप्ता, डॉ रामचंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार। 
 


संबंधित खबरें