मुख्य समाचार

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह से मिला बीआईए का प्रतिनिधिमंडल

बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) का एक प्रतिनिधिमंडल नवनियुक्त उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें उद्योग जगत की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी।

उद्योग मंत्री ने 25 मई के बाद राज्य के उद्यमियों के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया। बीआईए ने उद्योग मंत्री के सकारात्मक दृष्टिकोण का स्वागत करते हुए कहा कि इससे राज्य के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

प्रतिनिधिमंडल में बीआईए के अध्यक्ष रामलाल खेतान, महासचिव अमर नाथ जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष केपीएस केशरी, पूर्व उपाध्यक्ष रमेश प्रसाद गुप्ता और प्रेम नारायण प्रसाद, पूर्व कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी शामिल थे।


संबंधित खबरें