मुख्य समाचार

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी 

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। सभी सीट एमएलए कोटे से है। 7 सदस्यों का कार्यकाल 28 जून, 2026 को समाप्त हो रहा है। 

3 सदस्य मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। 

राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर नीतीश कुमार ने 30 मार्च 2026 और विधानसभा सदस्य बनने पर सम्राट चौधरी एवं भगवान सिंह कुशवाहा ने 16 नवंबर 2025 को विधान परिषद से इस्तीफा दिया।   

28 जून को इन सदस्यों का कार्यकाल होगा समाप्त : कुमुद वर्मा, गुलाम गौस, फारूख, भीष्म सहनी, संजय प्रकाश, समीर सिंह, सुनील कुमार सिंह।  

चुनाव 18 जून को होगा। अधिसूचना एक जून को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 8 जून और नाम वापस लेने की तिथि 11 जून है। चुनाव परिणाम 18 जून की देर शाम जारी होगा।    
 


संबंधित खबरें