मुख्य समाचार

LNMI : नीतीश मिश्र ने अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्र ने ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान (LNMI) में कार्यवाहक अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। संस्थान की निदेशक डॉ एन. विजयलक्ष्मी एवं प्राध्यापक डॉ चंद्रा सिंह ने उनका अभिनंदन किया।

इस मौके पर नीतीश मिश्र ने कहा कि यह मेरे लिए सम्मान के साथ एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। इसे वे पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ करेंगे। LNMI से मेरा भावनात्मक जुड़ाव है। इस संस्थान को खड़ा करने और पहचान दिलाने में मेरे पिता डॉ जगन्नाथ मिश्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 

अध्यक्ष ने संस्थान की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने और विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बदलते समय को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को तैयार किया जाएगा। 

पर्यावरण दिवस के मौके पर नीतीश मिश्र ने संस्थान परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
 


संबंधित खबरें